“ज़ेस्ट फेस्ट 2026 – Crazy in the Nest” : महेश्वरी युवा मंडल महिला समिति, रायपुर का भव्य नववर्ष आयोजन बना सामाजिक-सांस्कृतिक उत्सव का उदाहरण
रायपुर। महेश्वरी युवा मंडल – महिला समिति, रायपुर द्वारा नववर्ष 2026 के शुभ अवसर पर आयोजित “ज़ेस्ट फेस्ट 2026 – Crazy in the Nest” एक भव्य, सुव्यवस्थित एवं बहुआयामी आयोजन के रूप में शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना। “नया साल, नई शुरुआत और नया उत्साह” की भावना के साथ आयोजित यह कार्यक्रम सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक मूल्यों को सशक्त मंच प्रदान करने में सफल रहा।
कार्यक्रम के अंतर्गत महिला समिति द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए विशेष आवश्यकता वाले मुकबधिर बच्चों को बिस्तर (Bedding Sets) प्रदान किए गए तथा अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में RO वाटर कूलर की स्थापना की गई। इसके साथ ही बच्चों में उद्यमशीलता (Entrepreneurship) की सोच विकसित करने हेतु विशेष प्रयास किए गए, जिससे कम उम्र में ही आत्मनिर्भरता, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता एवं व्यावसायिक समझ का विकास हो सके।
कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में “एनिमल किंगडम” थीम पर आधारित फैशन शो शामिल रहा, जिसमें 6 वर्ष तक के 22 नन्हे प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। वहीं जादूगर अजूबा द्वारा प्रस्तुत जादुई करतबों ने बच्चों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मनोरंजन को और रोमांचक बनाते हुए भव्य तंबोला खेल का आयोजन किया गया, जिसमें ₹25,000 का बंपर इनाम रखा गया। सुरेश प्रजापत द्वारा प्रस्तुत भजन जेमिंग गतिविधियों ने कार्यक्रम में आध्यात्मिक ऊर्जा और जीवंतता का संचार किया।
इस गरिमामयी आयोजन का उद्घाटन अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला समिति की नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती ज्योति जी राठी के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ माहेश्वरी सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश जी मूँधड़ा, प्रदेश महिला संगठन की कोषाध्यक्ष श्रीमती नंदा जी भटर, माहेश्वरी सभा रायपुर के अध्यक्ष श्री राजेश जी तापड़िया, माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर के अध्यक्ष श्री रोमिल राठी एवं छत्तीसगढ़ माहेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री अजय जी राठी की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंच संचालन श्री कृष्णा जी लाखोटिया एवं श्री नीलेश जी मुंधड़ा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का समापन टाइटल स्पॉन्सर डॉ. सुनील जी खेमका की उपस्थिति में विशेष अतिथियों डॉ. सतीश जी राठी, श्री उमेश जी राठी, श्रीमती वर्षा जी मुंधड़ा, श्रीमती कंचन जी मुंधड़ा, श्री रितेश जी अग्रवाल एवं डॉ. विकास जी अग्रवाल के साथ संपन्न हुआ। रायपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठनों के पूर्व सचिव श्री राकेश जी सोमानी को कार्यक्रम की स्पॉन्सरशिप में विशेष सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नारायणा हॉस्पिटल (टाइटल स्पॉन्सर), यारां दा अड्डा (फूड पार्टनर), माहेश्वरी सभा – महेश्वरी भवन (वेन्यू पार्टनर), देशकार एडवरटाइजिंग (आउटडोर मीडिया पार्टनर) सहित अनेक सहयोगी संस्थाओं एवं प्रायोजकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संपूर्ण आयोजन का कुशल इवेंट मैनेजमेंट ब्लू बनाना इवेंट्स द्वारा किया गया।
माहेश्वरी युवा मंडल महिला समिति के सलाहकार श्रीमती नीता जी बजाज एवं श्रीमती नीलिमा जी लड्ढा तथा कार्यकारिणी सदस्यों आशा जी राठी, जयति जी डागा, ममता जी टावरी, निकिता जी नत्थानी, वर्षा जी मुंधड़ा, नीता जी गट्टानी, गीतिका जी चितलांगिया, चंचल जी राठी, मेघा जी दम्मानी एवं अंजलि जी गिलड़ा के समर्पित प्रयासों से यह आयोजन उच्च स्तर तक पहुँचा। साथ ही समाज के युवा साथियों के सक्रिय सहयोग ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफलता दिलाई।
ज़ेस्ट फेस्ट 2026 न केवल एक मनोरंजक आयोजन रहा, बल्कि सामाजिक सरोकार, संस्कार और सामूहिक सहभागिता का सशक्त संदेश भी समाज को देकर गया।


