Breaking news : 6 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर ने किया सरेंडर, सुप्रीम कोर्ट की राहत के बाद पुरानी बस्ती थाने पहुंचा

0
135

Breaking 6 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर ने किया सरेंडर, सुप्रीम कोर्ट की राहत के बाद पुरानी बस्ती थाने पहुंचा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर, जो बीते 6 महीनों से फरार चल रहा था, उसने आखिरकार आज पुरानी बस्ती थाने में सरेंडर कर दिया। रोहित तोमर की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के बाद वह थाने पहुंचा और पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया।

रोहित तोमर के खिलाफ राजधानी के तेलीबांधा, पुरानी बस्ती सहित विभिन्न थानों में 16 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें चाकूबाजी, मारपीट, हत्या का प्रयास, धमकी, धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग जैसे संगीन अपराध शामिल हैं। इन मामलों में उसके बड़े भाई रूबी उर्फ वीरेंद्र तोमर को पुलिस ने 8 नवंबर को ग्वालियर से गिरफ्तार किया था।

हालांकि, रोहित तोमर को पकड़ने में रायपुर पुलिस अब तक नाकाम रही थी। इसी बीच रोहित ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, जहां से विद्वान न्यायधीश ने उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए पुलिस जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए थे।

इन्हीं निर्देशों के तहत आज रोहित तोमर पुरानी बस्ती थाना पहुंचा और पुलिस पूछताछ में शामिल हुआ। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में रोहित तोमर ने कहा,
“मैं भाग नहीं रहा था।”

फिलहाल पुलिस सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here