road accident : राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन के पास दर्दनाक सड़क हादसा, दो लोगों की मौत

0
141

राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन के पास दर्दनाक सड़क हादसा, दो लोगों की मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन क्षेत्र में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार दो कारों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई, मिली जानकारी के अनुसार सड़क किनारे सो रहे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त कारों को जप्त कर लिया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here