नवा रायपुर की निर्माणाधीन फिल्म सिटी में युवक की संदिग्ध मौत, इलाके में मचा हड़कंप

0
65

नवा रायपुर की निर्माणाधीन फिल्म सिटी में युवक की संदिग्ध मौत, इलाके में मचा हड़कंप

नवा रायपुर। राजधानी नवा रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन फिल्म सिटी के पास एक युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान भूपेंद्र पटेल के रूप में हुई है, जो तूता गांव का निवासी बताया जा रहा है। युवक का शव फिल्म सिटी परिसर के पास मिलने के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और मौत के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

इधर, इस घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है, वहीं पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस हर पहलु से मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here