गरियाबंद में दिल दहला देने वाली वारदात : दो सहेलियों ने महिला की बेरहमी से हत्या, गुप्तांग में मिर्च डालने का आरोप

0
140

गरियाबंद में दिल दहला देने वाली वारदात : दो सहेलियों ने महिला की बेरहमी से हत्या, गुप्तांग में मिर्च डालने का आरोप

गरियाबंद। जिले के शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ओड़िशा सीमा से लगे ग्राम गरीबा में एक हृदय विदारक हत्या का मामला सामने आया है। यहां दो महिलाओं ने अपनी ही सहेली की बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि हत्या से पहले पीड़िता के गुप्तांग में मिर्च और अन्य ज्वलनशील पदार्थ डाले गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका की पहचान 37 वर्षीय सुमित्रा नेताम, पति दलसु नेताम के रूप में हुई है, जो अपने ईचरादी खेत की लारी में रहती थीं। इस मामले में उनकी दो सहेलियां—36 वर्षीय सुगतिन नेताम और 46 वर्षीय ईतवारिन बाई—को शोभा पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुमित्रा नेताम द्वारा गांव में घर-घर जाकर दोनों महिलाओं के चरित्र पर लांछन लगाए जाने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने सुमित्रा की हत्या की योजना बनाई। पुलिस के मुताबिक, दोनों महिलाएं पहले से तय योजना के तहत सुमित्रा की लारी में घुसीं, उसके साथ मारपीट की और फिर गुप्तांग में मिर्च व अन्य ज्वलनशील पदार्थ डालकर डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

घटना की सूचना सरपंच द्वारा पुलिस को दी गई। यह इलाका दूरस्थ और नक्सल प्रभावित होने के कारण पुलिस 2 फरवरी को मौके पर पहुंच सकी। जांच के बाद मृतिका का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

फिलहाल शोभा पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here