नारी सम्मान समारोह बना महिला शक्ति का प्रतीक, स्ट्रॉन्ग वुमन पावर क्लब ने मनाया एक वर्ष का सफल कार्यकाल

0
77

नारी सम्मान समारोह बना महिला शक्ति का प्रतीक, स्ट्रॉन्ग वुमन पावर क्लब ने मनाया एक वर्ष का सफल कार्यकाल

रायपुर। महिला सशक्तिकरण को समर्पित संस्था स्ट्रॉन्ग वुमन पावर क्लब, रायपुर द्वारा अपने एक वर्ष के सफल कार्यकाल के पूर्ण होने पर वृंदावन हॉल में भव्य नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन महिला शक्ति, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सहभागिता का सशक्त संदेश देता नजर आया।

कार्यक्रम के दौरान मीडिया, कला एवं संस्कृति, खेल, विधि (एडवोकेट), समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सशक्त महिलाओं को मंच से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके योगदान को सराहा गया।

मीडिया जगत में निष्पक्ष पत्रकारिता, खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन, कानूनी क्षेत्र में न्याय के लिए संघर्ष तथा समाजसेवा के माध्यम से निरंतर जनकल्याण में योगदान देने वाली महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि स्ट्रॉन्ग वुमन पावर क्लब का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को एकजुट कर उन्हें आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत की गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को और भी आकर्षक बना दिया।

समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं, गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिससे आयोजन महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here