Crime news : मौसी का देवर निकाल ब्लैकमेलर युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार , कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला

0
109

Crime news : मौसी का देवर निकाल ब्लैकमेलर युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बालोद। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से ब्लैकमेलिंग का गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग करने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता अपनी मौसी से वीडियो कॉल पर बातचीत कर रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक ने अपनी भाभी के माध्यम से युवती का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद करीब 15 दिनों तक दोनों के बीच बातचीत होती रही। जब युवती के पिता को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने समझाइश देते हुए आरोपी का नंबर ब्लॉक करवा दिया।

हालांकि, इसके बाद भी आरोपी युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए दोबारा युवती से संपर्क किया। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर वीडियो कॉल के दौरान कपड़े उतरवाकर उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

कुछ दिनों बाद आरोपी ने उक्त वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए युवती से 50 हजार रुपये की मांग की। डर के चलते पीड़िता ने ऑनलाइन माध्यम से 990 रुपये आरोपी को भेजे। बाद में जब युवती ने और पैसे देने से इनकार किया तो आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया।

वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही पीड़िता ने कोतवाली थाना पहुंचकर अपने मौसी के देवर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी युवक महाराष्ट्र के पुणे का निवासी बताया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here