
कैट एक्सपो में किरण सिंह देव को सौंपे गए व्यापारियों के सुझाव, बजट में शामिल कराने का मिला आश्वासन
रायपुर। (कैट) द्वारा आयोजित एक्सपो कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे , भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक को आगामी राज्य बजट हेतु व्यापारियों के महत्वपूर्ण सुझावों की प्रति सौंपी गई।


इस अवसर पर श्री किरण सिंह देव ने आश्वस्त किया कि कैट द्वारा प्रस्तुत सभी सुझावों को वे राज्य के वित्त मंत्री तक अवश्य पहुँचाएंगे, ताकि बजट निर्माण में व्यापारियों की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर परवानी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारियों की समस्याओं और अपेक्षाओं को सरकार तक पहुँचाने की दिशा में यह एक सकारात्मक और सार्थक पहल है। उन्होंने इस सहयोग के लिए श्री किरण सिंह देव के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

एक्सपो में बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग की उपस्थिति रही और सभी ने राज्य बजट में व्यापार हितों को प्राथमिकता दिए जाने की अपेक्षा जताई।




