होली के पावन पर्व पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

0
10

होली के पावन पर्व पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

चेम्बर संगठन के विस्तार का हुआ शंखनाद,
चारामा और भानुप्रतापपुर में नई इकाइयों के गठन की घोषणा

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी ने रंगों के पावन पर्व ”होली” के अवसर पर प्रदेश के समस्त व्यापारी बंधुओं, उद्योगपतियों और आम जनमानस को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की है कि यह त्यौहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आपसी सद्भाव के नए रंग लेकर आए।

होली की शुभकामनाओं के साथ ही, प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी ने व्यापारिक हितों को मजबूती देने और संगठन की पहुंच को जमीनी स्तर तक बढ़ाने के उद्देश्य से चेम्बर संगठन के विस्तार की एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने चारामा और भानुप्रतापपुर में नई चेम्बर इकाइयों के गठन का निर्णय लिया है ताकि नई इकाइयों के गठन से स्थानीय व्यापारियों को एक सशक्त मंच मिलेगा, जिससे उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण हो सकेगा।

श्री थौरानी ने आगे कहा कि होली आपसी प्रेम और एकता का प्रतीक है। इसी एकता के मंत्र को व्यापारिक जगत में चरितार्थ करने के लिए हम चेम्बर का विस्तार कर रहे हैं। चारामा और भानुप्रतापपुर की नई इकाईयां हमारे संगठन की शक्ति को और बढ़ाएंगी।

चेम्बर के पदाधिकारियों और प्रदेश के व्यापारी जगत ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे व्यापारिक एकता की दिशा में एक बड़ा कदम

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here