छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता ही अफीम की खेती और नशे के कारोबार के सौदागर -उत्तम जायसवाल

0
31

छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता ही अफीम की खेती और नशे के कारोबार के सौदागर -उत्तम जायसवाल

रायपुर / आज छत्तीसगढ़ में अवैध नशे का कारोबार फल फूल रहा है। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने कहा कि दुर्ग के समोदा में भाजपा नेता द्वारा अफीम की खेती कराया जाना साबित करता है कि भाजपा सरकार नशे की कारोबार को बढ़ावा दे रही है। बिना सरकार के संरक्षण के यह संभव ही नही है। दुर्ग जिले के बाद अब बलरामपुर में इतनी बड़ी मात्रा में नशे की फसल मिलने से प्रदेश में नशे के नेटवर्क को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती चाहे कांग्रेस सरकार हो या भाजपा सरकार दोनों के शासन में नशे का खूब कारोबार हुआ है और दोनों सरकारें नशे का कारोबार रोकने में नाकाम रहीं हैं।

सरकार अभी भी जांच के आदेश नही दे रही है जिनका रकबा सौ डेढ़ सौ एकड़ का है या इससे अधिक के रकबे में खेती हो रही है उन सभी जगह पर और खासकर जंहा बाहर के मजदूरों को बुला कर काम लिया जा रहा है ऐसी सभी जगह पर जांच होनी चाहिए अगर सरकार वास्तब में अफीम के खेती के खिलाफ है तो उन्हें इस पर सभी जिला में टीम बना कर जांच कर लेनी चाहिए हम आपको आश्वस्त करते है आश्चर्यजनक परिणाम सामने आएंगे।

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने कहा कि सरकार इस मामले में अपने पदाधिकारी को पद मुक्त करके अपना पल्ला झाड़ रही है जबकि इस मामले के संज्ञान में आते ही इस पर उच्च स्तरीय जाँच कमेटी बना कर जांच जारी कर देना था और जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करें यह सरकार की कब से यह खेती हो रही है ,इसमे कौन कौन लोग शामिल है तैयार किया गया अफीम कहा भेजा जाता था इस पूरे योजना का मास्टरमाइंड कौन है सरकार अगर इतनी ईमानदार है तो यह सारी बाते सार्वजनिक करें अब नही चलेगा सरकार छत्तीसगढ़ की जनता को बेवकूफ न समझे यंहा की जनता सब समझ रही है

सरकार और पुलिस की मिलीभगत के कारण ही प्रदेश के युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे है। शराब, गांजा, अफीम, चरस जैसे नशों के कारण प्रदेश की युवा पीढ़ी में नशे की लत महामारी का रूप ले चुकी है। नशे के बढ़ते कारोबार को रोकने के बजाय भाजपा नेता संरक्षण दे रहें हैं । उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले जब बड़ी संख्या में ड्रग्स पकड़ा गया था तब दावा किया गया था कि पाकिस्तान से ड्रग रायपुर आता था। इस ड्रग के कारोबार को संरक्षण कौन दे रहा था? पाकिस्तान से छत्तीसगढ़ तक ड्रग कैसे पहुंच रहा था? राज्य में ड्रग के कारोबार किसके संरक्षण में फला-फूला? सत्ता के संरक्षण के बगैर प्रदेश में खुलेआम ड्रग नहीं बिक सकता? भाजपा के राज में छत्तीसगढ़ नशे के मामले में पंजाब, गुजरात और पश्चिम बंगाल को पीछे छोड़ चुका है। रायपुर के नया राजधानी और वीआईपी रोड जैसे इलाकों में शाम ढलते ही युवा नशे की गिरफ्त में साफ देखे जा सकते है। आऊट के कैफे तो युवाओं को नशा परोसने का केंद्र बन चुका है। पुलिस इसको रोकने के बजाय सहयोगी बनी हुई है।

सरकार अवैध अफीम के कारोबार की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करे और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करे अन्यथा आम आदमी पार्टी इसके खिलाफ आंदोलन करने बाध्य होगी

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here