Breaking : मानवाधिकार न्याय सुरक्षा संगठन ने 6 पदाधिकारियों को किया निष्कासित

0
37

Breaking : मानवाधिकार न्याय सुरक्षा संगठन ने 6 पदाधिकारियों को किया निष्कासित

रायपुर, 12 मार्च। मानवाधिकार न्याय सुरक्षा संगठन की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष पूनम पाण्डेय ने संगठन के अनुशासन एवं शिष्टाचार के विरुद्ध कार्य करने के आरोप में संगठन के 6 पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष पूनम पाण्डेय द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि संगठन के कुछ पदाधिकारियों द्वारा संगठन की मर्यादा और शिष्टाचार के विपरीत कार्य किए जाने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जो कि अत्यंत निंदनीय है। संगठन की गरिमा को ध्यान में रखते हुए इन पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से संगठन से निष्कासित किया गया है।

साथ ही संगठन की ओर से अन्य पदाधिकारियों एवं आम जनता को सूचित किया गया है कि निष्कासित पदाधिकारियों का अब संगठन से कोई संबंध नहीं है। यदि भविष्य में इन व्यक्तियों द्वारा संगठन के नाम का उपयोग करते हुए कोई गतिविधि की जाती है, तो संगठन उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगा।

निष्कासित पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं—

समीक्षा त्रिपाठी – जिला अध्यक्ष रायपुर (महिला विंग)

. श्रीमती जयश्री बरौलिया – प्रदेश महासचिव (महिला विंग) एवं जिला अध्यक्ष बिलासपुर (महिला विंग)

 


. आस्था सरकार – जिला अध्यक्ष रायपुर (पुरुष विंग)

सुशील बरौलिया – प्रदेश सचिव (पुरुष विंग)

अश्विनी राव

विवेक यादव – जिला अध्यक्ष बलरामपुर (पुरुष विंग)

 

संगठन की प्रदेश अध्यक्ष पूनम पाण्डेय ने स्पष्ट किया कि संगठन अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ कार्य करता है और संगठन की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here