
IPL 2026 का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से शुरू होगा टूर्नामेंट


रायपुर। Indian Premier League (IPL) 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पहले फेज के मुकाबले 28 मार्च से 12 अप्रैल तक खेले जाएंगे। इस दौरान कुल 20 मैच आयोजित होंगे।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला 28 मार्च को Royal Challengers Bengaluru और Sunrisers Hyderabad के बीच खेला जाएगा। यह मैच M. Chinnaswamy Stadium, बेंगलुरु में आयोजित होगा।
पहले चरण के मुकाबले Bengaluru, Mumbai, Guwahati, Lucknow, Kolkata, Delhi, Chennai, Ahmedabad और Hyderabad जैसे शहरों में खेले जाएंगे। हालांकि जारी शेड्यूल में Raipur का नाम शामिल नहीं है।
पांच बार की चैंपियन Mumbai Indians अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को Kolkata Knight Riders के खिलाफ Wankhede Stadium में खेलेगी।
बताया जा रहा है कि 5 राज्यों में होने वाले चुनावों को देखते हुए लीग के उद्घाटन मैच की तारीख में बदलाव किया गया है। पहले टूर्नामेंट 26 मार्च से शुरू होना था, लेकिन अब इसकी शुरुआत 28 मार्च से होगी।
गौरतलब है कि पिछले सीजन में Royal Challengers Bengaluru ने Punjab Kings को फाइनल में 6 रन से हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था




