RAIPUR BREAKING :  लग्जरी वाहन में घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार

0
169

RAIPUR BREAKING :  लग्जरी वाहन में घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में सोने की चेन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 07 महिला और 01 पुरुष सहित कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार यह गिरोह लग्जरी वाहन में देशभर में घूम-घूमकर सुनियोजित तरीके से चेन स्नैचिंग करता था। आरोपी भीड़भाड़ वाले स्थानों को निशाना बनाकर लोगों को अपना शिकार बनाते थे। रायपुर शहर में ही इस गिरोह द्वारा लगभग एक दर्जन चेन चोरी की घटनाएं की गई थीं।

जांच में यह भी सामने आया है कि सभी आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं और लंबे समय से गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

बरामदगी में शामिल:

  • नगदी ₹10,500
  • 01 सोने की चेन
  • 01 कटर
  • 04 मोबाइल फोन
  • एक इनोवा कार (MP/09/BP/1064)

जप्त मशरूका की कुल कीमत करीब ₹11,30,000 आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि चोरी की गई चेन बेचकर प्राप्त रकम से ही आरोपियों ने इनोवा वाहन खरीदा था।

आरोपियों की पहचान: गिरफ्तार आरोपियों में संध्या सकटे, सोनिया हातागले, उज्वाला हातागले, साखराबाई सकटे, ज्योति सकटे, सरिता ज्वरे, सपना हातागले और अभय हातागले शामिल हैं। ये सभी मुख्य रूप से मध्यप्रदेश के इंदौर और महाराष्ट्र के जलगांव के निवासी हैं।

पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है और अन्य राज्यों में हुई वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here