रायपुर में मेगा फ्री हार्ट कैंप का सफल आयोजन, 400 मरीजों ने उठाया लाभ

0
16

रायपुर में मेगा फ्री हार्ट कैंप का सफल आयोजन, 400 मरीजों ने उठाया लाभ

रायपुर, 12 अप्रैल — शहर के परमानंद हार्ट क्लिनिक में रविवार को एक मेगा फ्री हार्ट कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में रायपुर सहित आसपास के जिलों से आए लगभग 400 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराकर विभिन्न निःशुल्क सेवाओं का लाभ उठाया।

कैंप के दौरान मरीजों के लिए कई महत्वपूर्ण जांचें मुफ्त उपलब्ध कराई गईं, जिनमें ईसीजी (ECG), 2डी इको (2D Echo), HbA1c टेस्ट, लिपिड प्रोफाइल टेस्ट और क्रिएटिनिन टेस्ट शामिल रहे। इसके अलावा विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निशुल्क परामर्श (कंसल्टेशन) भी दिया गया।

क्लिनिक के प्रमुख एवं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जोगेश विशनदासानी और डॉ. पूनम विशनदासानी ने बताया कि यह पहली बार है जब इतने बड़े स्तर पर मरीजों ने एक साथ इस प्रकार के हार्ट कैंप में भाग लिया। उन्होंने इस सफल आयोजन का श्रेय अपनी पूरी मेडिकल टीम को दिया।

डॉक्टरों ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर लोगों में हृदय रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here