भीषण गर्मी के चलते बड़ा फैसला: 20 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे स्कूल

0
174

भीषण गर्मी के चलते बड़ा फैसला: 20 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे स्कूल

रायपुर। अप्रैल महीने में प्रदेशभर में बढ़ती गर्मी ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी रायपुर सहित बिलासपुर और दुर्ग समेत कई जिलों में तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है, जिससे आमजन के साथ-साथ स्कूली बच्चों की परेशानी भी बढ़ गई है।

बढ़ते तापमान और बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। साय सरकार ने गर्मी के प्रकोप को देखते हुए स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश के सभी स्कूल 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक पूर्णतः बंद रहेंगे। इस दौरान किसी भी कक्षा का संचालन नहीं किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, हाल के दिनों में तेज गर्मी के कारण कई स्कूलों में बच्चों की तबीयत बिगड़ने की शिकायतें सामने आई थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए शासन ने यह निर्णय लिया है, ताकि बच्चों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके।

प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें और अत्यधिक धूप में बाहर निकलने से परहेज करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here