छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर 3 महीने की रोक, बिना अनुमति अवकाश लेने पर होगी कार्रवाई

0
124

छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर 3 महीने की रोक, बिना अनुमति अवकाश लेने पर होगी कार्रवाई

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को लेकर एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों की छुट्टियों पर अगले तीन महीनों के लिए रोक लगा दी है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

दरअसल, आगामी जनगणना कार्य और “सुशासन तिहार” के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश के मुताबिक, अब कोई भी कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के अवकाश पर नहीं जा सकेगा। शासन ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृति छुट्टी पर जाना गंभीर अनुशासनहीनता माना जाएगा।

जारी निर्देशों के अनुसार, तीन महीने की अवधि में कर्मचारी केवल सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति से ही अवकाश ले सकेंगे। आकस्मिक अवकाश की स्थिति में भी कर्मचारियों को डिजिटल माध्यम से पहले सूचना देना अनिवार्य होगा।

सरकार ने सभी विभागों, संभागायुक्तों और जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि इन आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि कोई कर्मचारी बिना अनुमति अनुपस्थित पाया जाता है, तो इसे सेवा में बाधा मानते हुए उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

आपात स्थिति में भी कर्मचारियों को पहले फोन या डिजिटल माध्यम से सूचना देनी होगी और बाद में कार्यालय पहुंचकर अवकाश की लिखित पुष्टि करना अनिवार्य रहेगा। शासन के इस फैसले से प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय की उम्मीद जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here