रायपुर में मोटर पंप चालू करने को लेकर किराएदार और मकान मालिक के बीच जोरदार मारपीट

0
34

रायपुर में मोटर पंप चालू करने को लेकर किराएदार और मकान मालिक के बीच जोरदार मारपीट

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में किराएदारों और मकान मालिक के बीच विवाद का मामला सामने आया है। घटना 23 अप्रैल की रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है, जिसमें मामूली बात को लेकर विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मकान मालिक ने बताया कि घर में मोटर पंप चालू होने के कारण पानी बह रहा था। इस पर उसने अपने किराएदारों से पंप बंद करने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही विवाद में बदल गई।

आरोप है कि किराएदार सूरज सेन, टिकेश्वरी तिवारी और भारती सेन मौके पर पहुंचे और मकान के बाहर गाली-गलौज करने लगे। जब मकान मालिक ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ हाथ, मुक्के और लात से मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और जानलेवा हमला किया, जिससे उसके गर्दन और चेहरे पर खरोंच आई है, वहीं पीठ में भी दर्द की शिकायत है।

इसके अलावा, टिकेश्वरी तिवारी पर घर में खड़ी एक्टिवा और होंडा साइन बाइक में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाने का आरोप भी लगाया गया है। घटना के दौरान कमल तांडी, बिट्टू साहू और ब्रिजेश नामक लोगों ने पूरी घटना को देखा और सुना।

पीड़ित ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here