‘थिंक टैंक’ से ‘सैप्टिक टैंक’ तक: संदीप पाठक के भाजपा जॉइन करने पर AAP कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

0
51
Oplus_131072

‘थिंक टैंक’ से ‘सैप्टिक टैंक’ तक: संदीप पाठक के भाजपा जॉइन करने पर AAP कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा


राज्यसभा सांसद के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के फैसले के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। इस फैसले से आहत कार्यकर्ताओं ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए उनके गृह ग्राम बटहा (जिला मुंगेली) पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया।

गुस्साए कार्यकर्ताओं ने संदीप पाठक के घर की दीवारों पर ‘गद्दार’ लिखकर अपना आक्रोश जाहिर किया। साथ ही, उन्होंने नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि जिस नेता को पार्टी ने ‘थिंक टैंक’ के रूप में सम्मान दिया, वही अब पार्टी के सिद्धांतों से भटक गया है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि संदीप पाठक का यह कदम पार्टी और उसके समर्थकों के विश्वास के साथ विश्वासघात है। उनका आरोप है कि सत्ता के लालच में उन्होंने पार्टी की विचारधारा को छोड़ दिया, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

इस घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। वहीं, इस पूरे मामले पर संदीप पाठक या भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here