गरीब महिलाओं के लिए वरदान बनी ‘नीता सलून अकैडमी’, मुफ्त ब्राइडल मेकअप और ट्रेनिंग की अनोखी पहल

0
521
Oplus_131072

गरीब महिलाओं के लिए वरदान बनी ‘नीता सलून अकैडमी’, मुफ्त ब्राइडल मेकअप और ट्रेनिंग की अनोखी पहल

 

रायपुर। रायपुर भाटागाँव सुगनी प्राइड के सामने स्थित नीता सलून अकैडमी द्वारा एक बेहद सराहनीय और प्रेरणादायक पहल की जा रही है। अकैडमी की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं और लड़कियों को पूरी तरह मुफ्त ब्राइडल मेकअप की सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे जरूरतमंदों को उनके खास अवसर पर संवारने का अवसर मिल रहा है।

इस पहल की खास बात यह है कि केवल मेकअप सेवा ही नहीं, बल्कि इच्छुक महिलाओं को फ्री में ब्यूटी और मेकअप की प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी दी जा रही है। इससे महिलाएं न केवल हुनर सीख रही हैं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रही हैं।

इस सामाजिक और सराहनीय कार्य का संचालन स्ट्रॉन्ग वुमन्स पावर क्लब की फाउंडर नीता थापा और कोषाध्यक्ष रूबी सिंह द्वारा किया जा रहा है। दोनों ही महिलाएं समाज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगातार प्रयासरत हैं।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की जमकर प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया है। लोगों का कहना है कि इस तरह के प्रयास न केवल जरूरतमंदों की मदद करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here