Anjaneya University , आंजनेय यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव ‘उड़ान 26’ का आगाज़ आज से

0
8

Anjaneya University , आंजनेय यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव ‘उड़ान 26’ का आगाज़ आज से

रायपुर। आंजनेय यूनिवर्सिटी अपने वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘उड़ान 26’ का भव्य आयोजन 1 से 3 मई तक करने जा रही है। प्रतिभा, रचनात्मकता और संस्कृति के संगम का प्रतीक यह तीन दिवसीय फेस्ट आज शाम 7 बजे से शुरू होगा। इसी क्रम में फेस्ट की शुरुआत म्यूजिकल थिएटर ‘बैकुंठ द्वार से मोक्ष तक’ से होगी। यह प्रस्तुति दर्शकों को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक यात्रा पर ले जाएगी।
दूसरे दिन 2 मई को विद्यार्थियों की प्रतिभा पूरे उत्साह के साथ झलकेगी। इस विशेष आयोजन में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, नृत्य और कला मंचन के माध्यम से छात्र अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही ‘सुर संध्या’ का आयोजन माहौल को संगीत की मधुर धुनों से सराबोर कर देगी। वर्षभर विभिन्न गतिविधियों शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। यह कार्यक्रम न केवल प्रतिभाओं को मंच देगा, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सृजनशीलता को भी नई उड़ान भरेगा। 3 मई रविवार समापन संध्या में कार्यक्रम का आकर्षण अपने चरम पर होगा, जब प्रसिद्ध सिंगर, एक्टर और लाइव परफॉर्मर परेश पाहुजा अपनी सुरीली आवाज़ से माहौल को मंत्रमुग्ध कर देंगे। उनकी ऊर्जावान प्रस्तुति और दिलकश अंदाज़ दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेगा।
माननीय कुलपति ने कहा कि ‘उड़ान 26’ न सिर्फ मनोरंजन का मंच है, बल्कि छात्रों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें एक बड़ा मंच देने की पहल भी है। तीनों दिन कार्यक्रम अंजनेय यूनिवर्सिटी परिसर में शाम 7 बजे से आयोजित होंगे।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here