बंगाल में राष्ट्रवाद का शंखनाद: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दी ऐतिहासिक विजय की बधाई

0
10
Oplus_131072

बंगाल में राष्ट्रवाद का शंखनाद: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दी ऐतिहासिक विजय की बधाई

बसना । पश्चिम बंगाल और असम के चुनावी महासंग्राम में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक और गगनभेदी विजय पर हर्ष व्यक्त करते हुए बसना के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि दिल गर्व से भर गया हैं। विधायक डॉ. अग्रवाल ने इस गौरवशाली सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अटूट रणनीति और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन को देते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने रेखांकित किया कि यह विजय कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। इस अवसर पर उन्होंने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वहां के नागरिकों ने राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति को चुनकर एक नया इतिहास रचा है।

विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने वीर रस से ओत-प्रोत अंदाज़ में बंगाल की जनता और शीर्ष नेतृत्व का अभिनंदन किया है। विधायक डॉ. अग्रवाल ने इस जीत को ‘सत्य की असत्य पर विजय’ और ‘विकास की विनाश पर जीत’ करार दिया है।

विधायक डॉ. अग्रवाल ने अपने कड़क संदेश में कहा कि बंगाल की वीर भूमि ने अब भय और भ्रष्टाचार की बेड़ियों को काटकर फेंक दिया है। उन्होंने आगे कहा कि यह विजय उस संकल्प की सिद्धि है जो डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देखा था। बंगाल की ‘माँ-माटी-मानुष’ ने आज राष्ट्रविरोधी ताकतों को सबक सिखाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासवाद पर अटूट विश्वास की मुहर लगाई है। अराजकता का पर्याय बन चुकी शक्तियों को जनता ने अर्श से फर्श पर लाकर पटक दिया है।

असम में भाजपा की प्रचंड हैट्रिक पर विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा कि पूर्वोत्तर की जनता ने यह साबित कर दिया है कि प्रगति का मार्ग केवल भाजपा के पास है। उन्होंने युवाओं के जोश को सलाम करते हुए कहा कि आज का युवा केवल सुशासन और विश्वसनीयता की राजनीति का सारथी है।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि यह जीत करोड़ों कार्यकर्ताओं के दशकों के धैर्य, परिश्रम और लहू-पसीने का प्रतिफल है। अब बंगाल ‘सोनार बांग्ला’ बनने की राह पर अग्रसर है और “वंदे मातरम” का यह जयघोष पूरे देश में गूँज रहा है।
*राष्ट्रवाद अमर रहे… जय जोहार, जय छत्तीसगढ़!*

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here