‘आदिशक्ति जश्न’ को मिला विशेष समर्थन, छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने स्वीकार किया आमंत्रण

0
738

‘आदिशक्ति जश्न’ को मिला विशेष समर्थन, छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने स्वीकार किया आमंत्रण

रायपुर। महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और प्रतिभा को समर्पित आगामी कार्यक्रम ‘आदिशक्ति जश्न 2026’ को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में आज छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा से सप्रेम मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम का आमंत्रण दिया गया।

डॉ. वर्णिका शर्मा ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सहर्ष आमंत्रण स्वीकार किया, जिससे आयोजन समिति एवं पूरी टीम में उत्साह का माहौल है।

इस अवसर पर आयोजनकर्ता कविता सिंह ने कहा कि डॉ. वर्णिका शर्मा जैसी प्रेरणादायी व्यक्तित्व की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम को और भी विशेष बनाएगी। उन्होंने आमंत्रण स्वीकार करने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

इस खास मौके पर कविता सिंह, खुशबू शर्मा, अर्चना शर्मा, शकीला एवं शकीला ख़ान सहित पूरी VMS टीम उपस्थित रही।

आयोजकों के अनुसार, ‘आदिशक्ति जश्न 2026’ महिलाओं को अपनी प्रतिभा, संघर्ष और उपलब्धियों को साझा करने का एक सशक्त मंच प्रदान करेगा, जहां वे मनोरंजन, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं सम्मान समारोह का हिस्सा बनेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here