मदर्स डे पर महिलाओं ने साझा किए अनुभव, MS कोचिंग सेंटर और TMPS स्कूल डे-केयर द्वारा हुआ विशेष आयोजन
रायपुर। मदर्स डे के अवसर पर MS कोचिंग सेंटर एवं TMPS स्कूल डे-केयर की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन रायपुर में उत्साह और भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का आयोजन MS कोचिंग सेंटर की डायरेक्टर भानु सिंह एवं तापस्विनी सदावर्ती द्वारा किया गया। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे की ताकत बनने, समाज में महिलाओं की भूमिका को मजबूत करने और मां होने के गर्व को लेकर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में उपस्थित माताओं ने अपने जीवन के अनुभव और संघर्ष की कहानियां भी साझा कीं, जिसने सभी को भावुक कर दिया।
इस अवसर पर कविता , अर्चना , श्रीन , दीपाक्षा , नीना , नेहा , दुर्गा सहित कई महिलाओं ने अपनी सहभागिता निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाया। सभी महिलाओं ने मातृत्व की महत्ता, परिवार में मां की भूमिका और महिलाओं के आत्मविश्वास को लेकर प्रेरणादायक बातें कहीं।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने एक-दूसरे का उत्साहवर्धन किया और समाज में महिलाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। आयोजन का वातावरण आत्मीयता, सम्मान और खुशी से भरपूर रहा।
इस अवसर पर भानु सिंह ने कहा कि मां केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं बल्कि समाज की सबसे बड़ी प्रेरणा होती है। ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को अपनी भावनाएं साझा करने और एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।



