छत्तीसगढ़ में पहली बार “आदि शक्ति जश्न एवं अवार्ड्स 2026” का आयोजन कल , महिलाओं के सम्मान, मनोरंजन और प्रतिभा को मिलेगा भव्य मंच

0
153

छत्तीसगढ़ में पहली बार “आदि शक्ति जश्न एवं अवार्ड्स 2026” का आयोजन कल , महिलाओं के सम्मान, मनोरंजन और प्रतिभा को मिलेगा भव्य मंच

रायपुर। महिला सशक्तिकरण, सम्मान और प्रतिभा को समर्पित छत्तीसगढ़ का विशेष आयोजन “आदि शक्ति जश्न एवं अवार्ड्स 2026” कल राजधानी रायपुर में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग और हर आयु की महिलाओं की उपलब्धियों, योगदान और रचनात्मकता को सम्मानित करना है।

आयोजन की संयोजिका श्रीमती कविता सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ में यह अपनी तरह का पहला आयोजन है, जहाँ एक ही मंच पर महिलाओं को सम्मान, मनोरंजन, विभिन्न गतिविधियों और अवार्ड्स के माध्यम से प्रोत्साहित किया जाएगा। यह मंच सभी आयु वर्ग की महिलाओं के लिए खुला रखा गया है।

श्रीमती सिंह ने कहा, “मैं स्वयं एक महिला हूँ और पिछले 8 वर्षों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हूँ। यह मंच उन सभी अदृश्य शक्तियों को समर्पित है जो घर, समाज और प्रदेश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।”

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल

कार्यक्रम में माननीय स्वास्थ्य मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. वर्णिका शर्मा, अध्यक्ष, राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग, छत्तीसगढ़ शासन सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों से सम्मानित अतिथिगण उपस्थित रहेंगे।

विशिष्ट अतिथि सूची में श्री लक्ष्मी नारायण लाहोटी , श्रीमती अजंता चौधरी, श्रीमती कविता राठी, श्रीमती कविता कुंभज, अर्चना शर्मा, दीपाक्षा जैन, तपस्वनी सदावर्ती शामिल हैं।

निर्णायक मंडल भी रहेगा मौजूद

कार्यक्रम में प्रतिभागियों का मूल्यांकन एवं मार्गदर्शन करने के लिए निर्णायक मंडल में श्रीमती सोनम श्रीवास्तव, श्रीमती अनुराधा तेथवार एवं श्रीमती ममता प्रसाद शामिल रहेंगी।

आयोजक समिति ने प्रदेश के सभी पत्रकारों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल मीडिया प्रतिनिधियों से इस ऐतिहासिक आयोजन को कवर करने और इसकी सफलता में सहभागी बनने का आग्रह किया है।

अधिक जानकारी एवं आयोजन स्थल संबंधी विवरण हेतु संपर्क:
श्रीमती कविता सिंह (आयोजक – VMS)
📞 7489921106

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here