307 का फरार आरोपी छः महीने बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे उरला थाना की कार्यवाही

0
20

उरला थाना छेत्र में एक महिला से छेड़छाड़ करने एवम उसके दोस्त को चाकू मारने के मामले में 06 महीने से फरार एक आरोपी को पकड़ने में उरला पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।

करीबन छः महीने पूर्व शाम के समय पीड़िता अपने जूपिटर वाहन से उरला से अपने घर हीरानगर अछोली जा रही थी ,कि दर्री तालाब के पास रास्ते में भागवत निषाद, आकाश उर्फ चाईना, सुनील निषाद एवं बन्नी व सोमनाथ उर्फ चांटी नामक लडके पीड़िता को रोक कर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। पीड़िता के द्वारा विरोध किया गया , पश्चात् सहायता के लिए पीड़िता ने अपने दोस्त मन्दीप चेलक को फोन कर बुलाया लिया, मन्दीप चेलक के द्वारा पीड़िता को छेड़छाड़ करने से मना किया गया तब उन लड़को में से भागवत निषाद द्वारा चाकू निकालकर मन्दीप चेलक पर प्राण घातक वार कर सभी घटना स्थल से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल उरला पुलिस घटनास्थल पहुंची तथा घायल व्यक्ति को तत्काल मेकाहारा अस्पताल उपचार हेतु रवाना किया बाद पीड़िता की रिपोर्ट पर थाने में अपराध क्रमांक 111/22 धारा 354,(1)(11) 294,323,506,427,307,34 भादवि 12 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया। मामले में तीन आरोपियों को पकड़ कर घटना के दूसरे दिन जेल भेजा गया था पर हमलावर मुख्य आरोपी घटना के बाद से फरार हो गया…काफी पता तलाश करने पर भी वह नही मिला..पुलिस प्रयास करती रही आखिरकार उसे मुखबीर सूचना के आधार पर उरला में 18.09.22 की रात्रि के समय छुप कर जाते हुवे पकड़ लिया गया ! आरोपी भागवत निषाद को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनॉंक 19.09.2022 को ज्युडीशियल रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

 

थाना – उरला जिला – रायपुर (छ.ग.)

अपराध क्रमांक – 111/22 धारा – 354,(1)(11)294,323,506 ,427,307,34 भादवि 12 पॉक्सो एक्ट

गिरफ्तार आरोपी व पताः-

01.भागवत उर्फ दिनेश निषाद पिता खिलावन निषाद उम्र 20 साल साकिन वार्ड क्र. 06 अछोली थाना उरला जिला रायपुर (छ.ग.)

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here