रेलवे निर्माण कार्य से चंडी नगर के हालात बदहाल, पार्षद गोपेश साहू ने लिया मौके का जायजा

0
14

रेलवे निर्माण कार्य से चंडी नगर के हालात बदहाल, पार्षद गोपेश साहू ने लिया मौके का जायजा

रायपुर। चंडी नगर क्षेत्र में रेलवे विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य के कारण स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को हुई हल्की बारिश के बाद क्षेत्र की स्थिति और गंभीर हो गई, जिससे लगभग 150 परिवारों का आवागमन प्रभावित हो गया है। समस्या की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय पार्षद गोपेश साहू ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और नागरिकों की समस्याएं सुनीं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि निर्माण कार्य के चलते मार्ग पूरी तरह बाधित हो चुका है। बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। हालात ऐसे हैं कि कई स्थानों पर पैदल चलना भी कठिन हो गया है।

इस समस्या का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और रोजमर्रा के कार्यों के लिए आने-जाने वाले नागरिकों पर पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने पार्षद को बताया कि लंबे समय से उन्हें इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।

 

मौके पर पहुंचे पार्षद गोपेश साहू ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य आवश्यक है, लेकिन इसके कारण आम जनता को होने वाली परेशानियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। नागरिकों के लिए वैकल्पिक मार्ग और आवश्यक सुविधाओं की तत्काल व्यवस्था की जानी चाहिए।

क्षेत्रवासियों ने शासन-प्रशासन एवं रेलवे विभाग से मांग की है कि समस्या का शीघ्र समाधान कर लोगों को राहत प्रदान की जाए। उनका कहना है कि यदि जल्द उचित व्यवस्था नहीं की गई तो आगामी बारिश में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here