प्रदेश महिला कांग्रेस की बैठक संपन्न

0
39

 

रायपुर प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक आज राजीव भवन मे रखा गया था। इस बैठक में मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद एवं महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम, छत्तीसगढ़ प्रभारी सुनीता सेहरावत, प्रभारी शकुन्तला डहरिया शामिल हुए। कार्यकारिणी की बैठक में आज स्त्री ऐप के नाम से 1800-203-0589 नंबर जारी किया। कार्यकारिणी बैठक में ऐप जारी करते समय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला भी उपस्थित थे। स्त्री ऐप के माध्यम से महिलाओं को यदि कोई भी परेशानी हो चाहे वह स्वास्थ्य से संबंधी हो या अन्य जो भी परेशानी है उस नंबर पर यदि कोई महिलाएं मदद के लिये डायल करती है तो उसके समस्या का निदान महिला कांग्रेस के द्वारा किया जायेगा। प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने बैठक की जानकारी देते हुए बताये कि
कार्यकारिणी बैठक में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम ने जिला अध्यक्षों से वन टू वन बात कर फीडबैक लिये और साथ ही लोकसभा एवं विधानसभा प्रभारी से बात किये साथ ही जो प्रभारी अपने प्रभार क्षेत्र को अच्छा से संभाले।
छत्तीसगढ़ प्रभारी सुनीता सेहरावत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिला कांग्रेस के काम बहुत अच्छा है। राज्य सरकार के योजनाओं का लाभ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सकें इस पर महिला कांग्रेस को काम करना है। केंद्र सरकार की देन बेलगाम महंगाई के बारे में जनता को बताना होगा कि मोदी के गलत नीति के कारण ही आज महंगाई से सभी त्रस्त है।
प्रभारी शकुनलता डहरिया ने कहा कि महिला कांग्रेस जो भी काम करती है जी जान लगा देती है लेकिन इस काम का प्रचार प्रसार भी जरूरी होता है सोशल मिडिया के माध्यम से ये कर सकते है। राजनांदगांव के महापौर हेमा देशमुख एवं गरियाबंद जनपद सदस्य श्रीमती लक्ष्मी साहू ने भी बैठक को संबोधित किये।
कार्यकारिणी बैठक में महिला कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here