अबूझमाड़ की महिलाओं ने सुनाई बदलाव की कहानी, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने योजनाओं के लाभार्थियों से किया संवाद

0
5

अबूझमाड़ की महिलाओं ने सुनाई बदलाव की कहानी, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने योजनाओं के लाभार्थियों से किया संवाद

नारायणपुर। बस्तर संभाग प्रवास के दौरान मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्राम कुरूषनार, विकासखंड ओरछा (जिला नारायणपुर) में आयोजित महिला सम्मेलन में महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं से आत्मीय संवाद किया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि एक समय नक्सली हिंसा और भय के कारण उनका जीवन बेहद कठिन था। कई परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया और लंबे समय तक असुरक्षा के माहौल में जीवन बिताया। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र में हालात तेजी से बदले हैं और वे भयमुक्त वातावरण में सम्मानपूर्वक जीवन जीते हुए शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों तक पहुंच रहा है। उन्होंने महिलाओं को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और सुरक्षा बलों के साहस एवं बलिदान से बस्तर में विकास, विश्वास और सुशासन का नया दौर शुरू हुआ है। इसका सकारात्मक प्रभाव आज क्षेत्र की महिलाओं के आत्मविश्वास, मुस्कान और बेहतर जीवन में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here