इनर व्हील क्लब ऑफ रायपुर की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना समारोह संपन्न, सांसद लक्ष्मी वर्मा रहीं मुख्य अतिथि

0
16
Screenshot

इनर व्हील क्लब ऑफ रायपुर की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना समारोह संपन्न, सांसद लक्ष्मी वर्मा रहीं मुख्य अतिथि

रायपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ रायपुर के वर्ष 2026-27 के पदस्थापना (इंस्टॉलेशन सेरेमनी) समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लक्ष्मी वर्मा ने शिरकत कर नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती प्रीति जोशी एवं उनकी पूरी कार्यकारिणी को बधाई देते हुए सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

अपने संबोधन में सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि इनर व्हील क्लब द्वारा महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी सेवा, समर्पण और नेतृत्व की भावना के साथ समाजहित में नए आयाम स्थापित करेगी तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करेगी।

समारोह में वर्ष 2025-26 की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता अग्रवाल, सचिव श्रीमती सुषमा अग्रवाल तथा वर्ष 2026-27 की सचिव श्रीमती नीता शाह सहित क्लब की सदस्याएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में नई कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here