महिला सुरक्षा और पुनर्वास पर संसद में मंथन, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हुईं शामिल

0
6
Screenshot

महिला सुरक्षा और पुनर्वास पर संसद में मंथन, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हुईं शामिल

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने नई दिल्ली स्थित संसदीय भवन में आयोजित महिला सशक्तिकरण संबंधी संसदीय स्थायी समिति (Committee on Empowerment of Women) की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता समिति की सभापति डॉ. डी. पुरंदेश्वरी ने की। इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के प्रतिनिधियों तथा राष्ट्रीय महिला आयोग के अधिकारियों ने “एसिड अटैक एवं यौन हिंसा की शिकार महिलाओं एवं बालिकाओं के पुनर्वास” विषय पर समिति के समक्ष विस्तृत प्रस्तुति दी।

बैठक में देशभर में संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन 112 एवं 181 की वर्तमान स्थिति तथा उन्हें और अधिक प्रभावी एवं सुलभ बनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, त्वरित न्याय, सम्मानजनक पुनर्वास तथा आत्मनिर्भर जीवन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक नीतिगत सुधारों और प्रभावी क्रियान्वयन पर समिति के सदस्यों ने व्यापक विचार-विमर्श किया।

राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता सर्वोपरि है। समाज की प्रत्येक महिला एवं बालिका को सुरक्षित, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन उपलब्ध कराने के लिए सभी स्तरों पर प्रभावी प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here