एक्सीडेंट की सूचना पर देर से पहुंचा डायल-112 आरक्षक, अमर्यादित व्यवहार पड़ा भारी; हुआ सस्पेंड
रायपुर। राजधानी रायपुर में डायल-112 में तैनात आरक्षक संदीप शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जारी निलंबन आदेश के अनुसार, 30 जून 2026 की रात करीब 11 बजे सिटी सेंटर मॉल के सामने सर्विस रोड पर कार और बाइक की टक्कर की सूचना मिलने के बावजूद आरक्षक संदीप शर्मा घटना स्थल पर विलंब से पहुंचे।
आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना स्थल पर आरक्षक का आचरण अमर्यादित पाया गया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र रायपुर से संबद्ध कर दिया गया है।
निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा।






