युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए सत्येंद्र चेलक का नाम आगे, जल्द हो सकता है ऐलान

0
5
Screenshot

युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए सत्येंद्र चेलक का नाम आगे, जल्द हो सकता है ऐलान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस के विभिन्न पदों के लिए चुनावी प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रदेशभर से कई युवा नेता अलग-अलग पदों के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं और संगठन में राजनीतिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार  युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद को लेकर एक बड़ा राजनीतिक संकेत सामने आया है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने आरंग के सामोदा क्षेत्र के पार्षद सत्येंद्र चेलक के नाम पर सहमति जताई है और उन्हें युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा है।

हालांकि, इस संबंध में अभी तक कांग्रेस पार्टी या भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। संगठन द्वारा प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

राजनीतिक गलियारों में इस संभावित नाम को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है। यदि सत्येंद्र चेलक के नाम पर अंतिम मुहर लगती है, तो युवा कांग्रेस की प्रदेश राजनीति में नए समीकरण देखने को मिल सकते हैं।

(नोट:*यह समाचार सूत्रों से मिली जानकारी*पर आधारित है। पार्टी की ओर से आधिकारिक पुष्टि या घोषणा होना अभी शेष है।)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here