भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनीं कविता सोनी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के एनजीओ प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में श्रीमती कविता सोनी की नियुक्ति की गई है। इस महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
कविता सोनी की नियुक्ति को संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, सामाजिक सेवा और समर्पण का सम्मान माना जा रहा है। शुभचिंतकों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ और अधिक सशक्त होगा तथा सामाजिक संगठनों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर जनसेवा के कार्यों को नई गति मिलेगी।
बधाई संदेश में कहा गया कि “आपके उज्ज्वल नेतृत्व में एनजीओ प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ संगठन और सशक्त होगा, यही हमारी शुभकामना है।”
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने श्रीमती कविता सोनी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।






