रायपुर में 19 जुलाई को सजेगा ‘VMS मिस, मिसेज, मिस्टर, टीन एंड किड्स छत्तीसगढ़ 2026’ का ग्रैंड फिनाले, सेलिब्रिटी गेस्ट ओम त्रिपाठी और निशा काजल पांडे बढ़ाएंगे शो की रौनक
रायपुर। राजधानी रायपुर एक बार फिर फैशन, ग्लैमर और टैलेंट का गवाह बनने जा रही है। वीएमएस (VMS) ग्रुप द्वारा 19 जुलाई 2026 को भाठागांव स्थित द नाइन होटल (The Nine Hotel) में ‘VMS मिस, मिसेज, मिस्टर, टीन एंड किड्स छत्तीसगढ़ 2026’ ब्यूटी पेजेंट एवं अवार्ड्स शो का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह ग्रैंड फिनाले शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें प्रदेशभर से आए प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
यह आयोजन मॉडलिंग, फैशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं, महिलाओं और बच्चों के लिए एक सुनहरा अवसर साबित होगा। मंच पर प्रतिभागियों की खूबसूरती, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और हुनर का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा।
सेलिब्रिटी गेस्ट बढ़ाएंगे आयोजन की शान
इस भव्य कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता ओम त्रिपाठी और प्रसिद्ध मॉडल एवं अभिनेत्री निशा काजल पांडे बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट शामिल होंगे। उनकी मौजूदगी न केवल कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाएगी, बल्कि प्रतिभागियों को भी प्रेरित करेगी।
स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक कविता सिंह और जितेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि VMS का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की छिपी हुई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराना है। यह आयोजन गृहणियों, युवाओं, किशोर-किशोरियों और बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने तथा मॉडलिंग और ग्लैमर इंडस्ट्री में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा।
रजिस्ट्रेशन अभी भी जारी
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। किड्स, टीन, मिस, मिसेज और मिस्टर सभी कैटेगरी में बड़ी संख्या में पंजीकरण हो चुके हैं। हालांकि इच्छुक प्रतिभागियों के लिए रजिस्ट्रेशन अभी भी खुला है।
जो प्रतिभागी इस प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट का हिस्सा बनना चाहते हैं, वे मोबाइल नंबर 7489921106 पर संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
19 जुलाई को रायपुर का ‘द नाइन होटल’ फैशन, ग्लैमर, आत्मविश्वास और प्रतिभा के रंगों से सराबोर होगा, जहां छत्तीसगढ़ के उभरते सितारों को अपनी पहचान बनाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।






