नई दिल्ली। वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) के फैसले को लेकर बड़ा सियासी बवाल खड़ा हो गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश विरोधी फैसला लिया है। कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। देश की जनता इसके खिलाफ एकजुट हो।
अमित शाह ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए बयान में कहा, ”1937 में कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए वंदे मातरम के दो टुकड़े करके देश के विभाजन की नींव डाली और पाकिस्तान का जन्म हुआ। कांग्रेस ने लाखों शहीदों का भी अपमान किया, जिन्होंने वंदे मातरम का नारा लगाते लगाते फांसी पर चढ़ गए। कांग्रेस पार्टी 1937 का अपनी पार्टी का रेज्यूलेशन मान रही है और संसद के एक्ट को नकार रही है।’
नरेंद्र मोदी ने गलती को सुधारा- अमित शाह
उन्होंने कहा, ”राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी फिर एक बार तुष्टिकरण की राजनीति को आगे बढ़ा रही है। जनता से अपील है कि… देश ने गलती की थी और गंभीर परिणाम हमने भुगते। अब इसके खिलाफ एकजुट हों, कांग्रेस के फैसले के खिलाफ आवाज बुलंद करें। हम आजाद देश हैं। नरेंद्र मोदी ने गलती को सुधारा है।”






