सहयोग केंद्र में मंत्री देवांगन ने की कार्यकर्ताओं से चर्चा, समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

0
6

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में संचालित ‘सहयोग केंद्र’ में गुरुवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन उपस्थित रहे। इस दौरान प्रदेशभर से पहुँचे कार्यकर्ताओं से श्री देवांगन ने सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि भाजपा सरकार का मुख्य ध्येय जनसेवा और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। पार्टी का सहयोग केंद्र संगठन और शासन के बीच सेतु का कार्य कर रहा है। इस अवसर पर सहयोग केंद्र में भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती विद्या सिदार, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी तथा सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने संगठन एवं क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर श्री देवांगन से चर्चा की।

———————-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here