रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में अध्ययनरत 12वीं के बच्चों ने गुरुवार, 20 अगस्त को साइबर क्राइम से जुड़ी बातें जानीं। पुलिस अधिकारी पूजा गौड़ और अनिल यादव ने साइबर क्राइम को लेकर बच्चों को कई ज्ञानवर्धक व रोचक जानकारियां दीं।
शिक्षिका आराधना लाल ने बताया कि पुलिस अधिकारी अनिल यादव ने बच्चों से कहा कि साइबर क्राइम होने के एक घंटे के भीतर 1930 पर काॅल किया जाए, तो गए हुए पैसे वापस लाए जा सकते हैं। इसके लिए अनिल यादव ने बच्चों को 1930 नंबर को अच्छे से याद करवाया। इसी के साथ उन्होंने ट्रैफिक नियमों का पालन करने, लर्निंग लाइसेंस बनाने व नशे से दूर रहने के लिए बच्चों को जागरूक किया।
प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने सूत की माला से अनिल यादव का सम्मान किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। पूजा गौड को शिक्षिका तृप्ति अग्निहोत्री ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में 12वीं वाणिज्य व विज्ञान के सभी छात्र व छात्रा मौजूद रहे। आराधना लाल ने कार्यक्रम का संचालन किया। रचना तिवारी व चित्रा जावलेकर ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कार्यक्रम की व्यवस्था बनाई।






