वंदे मातरम् पर भूपेश बघेल का मोदी-शाह को चैलेंज, बोले- बिना टेलीप्रॉम्प्टर गाकर दिखाएं…

0
5
वंदे मातरम् पर भूपेश बघेल का मोदी-शाह को चैलेंज, बोले- बिना टेलीप्रॉम्प्टर गाकर दिखाएं...

रायपुर। वंदे मातरम् को लेकर जारी सियासी विवाद के बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। बघेल ने दोनों नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि वे बिना टेलीप्रॉम्प्टर देखे वंदे मातरम् गाकर दिखाएं।

भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस आज से वंदे मातरम् नहीं गा रही है, बल्कि पार्टी लंबे समय से इसका गायन करती आ रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस करीब 90 वर्षों से वंदे मातरम् गाती रही है।

‘नहीं गाने वाले देशद्रोही हैं तो इनके पूर्वज भी?’
बघेल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि अब यह कहा जा रहा है कि वंदे मातरम् नहीं गाने वाले देशद्रोही हैं। उन्होंने सवाल किया कि अगर ऐसा है तो क्या भाजपा और उनके पूर्वज भी देशद्रोही थे?

उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस की स्थिति स्पष्ट है। पार्टी इसका सम्मान करती है, लेकिन तय किए गए तीन अंतरे ही गाएगी।

‘हम तीन अंतरे ही गाएंगे’
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति या संगठन वंदे मातरम् का पूरा गीत गाता है तो कांग्रेस उसका विरोध नहीं करेगी। हालांकि, पार्टी अपने निर्णय के अनुसार तीन अंतरे ही गाएगी।

बघेल ने कहा कि वंदे मातरम् जैसे राष्ट्रीय भावना से जुड़े विषय को राजनीतिक विवाद का मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने देशभक्ति को लेकर किसी को प्रमाणपत्र देने की जरूरत पर भी सवाल उठाया।

मोदी-शाह को दी चुनौती
भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चुनौती देते हुए कहा कि दोनों नेता बिना टेलीप्रॉम्प्टर देखे वंदे मातरम् गाकर दिखाएं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग आज वंदे मातरम् को लेकर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें अपने इतिहास और पूर्वजों को लेकर भी जवाब देना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here