भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

0
5
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम के पदाधिकारियों की बैठक ली।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन ने संगठन के डिजिटल संचार को और अधिक प्रभावी बनाने, जन-जन तक पार्टी के विचारों और कार्यों को पहुँचाने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से जनसंवाद को और अधिक सशक्त करने की दिशा में विस्तार से मार्गदर्शन दिया

 

इस अवसर पर बैठक में सोशल मीडिया के नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के, निवर्तमान राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय, नवनियुक्त राष्ट्रीय सह-संयोजक श्रीमती प्रीति गांधी, शिवानन्द द्विवेदी, आलोक भट्ट व अरुण यादव सहित सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here