रायपुर। करियर पॉवर अड्डा 24X7, रायपुर शाखा में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर संस्थान के समस्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर एवं सभी फैकल्टी मेंबर उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अपने अनुभव साझा किए। प्रतिभागियों ने कहा कि करियर पॉवर अड्डा 24 7 के शिक्षकों के मार्गदर्शन में ही वे बैंक, एस एस सी, और रेलवे जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं।
डायरेक्टर डॉ राजेश्वर वर्मा ने अपने संबोधन में कहा, “शिक्षक केवल पुस्तक का ज्ञान नहीं देता, बल्कि जीवन को सही दिशा देता है। हमारे संस्थान का उद्देश्य हर विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सही मार्गदर्शन देना है।” उन्होंने सभी शिक्षकों की मेहनत और समर्पण की सराहना की।






