Ganesh Chaturthi 2026: गणेश उत्सव पर घर ला रहे हैं बप्पा? इन 4 बातों का रखेंगे ध्यान तो बरसेगी कृपा

0
10

Ganesh Chaturthi 2026: हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहार 14 सितंबर को मनाया जाएगा। हर साल की तरह इस साल भी देशभर में गणेश चतुर्थी की तैयारियां ज़ोर-शोर से हो रही हैं। वहीं भक्त भी बप्पा के इंतजार में हैं। धार्मक मान्यताओं के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इस दिन भक्त भगवान गणेश की मूर्ति को बड़े ही श्रद्धा भाव से विराजते हैं। गणेश चतुर्थी का यह पावन पर्व 10 दिनों तक रहता है।

Ganesh Chaturthi 2026: भक्त बड़े भाव से गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना कर उनकी उपासना करते हैं। हिन्दू धर्म ग्रंथों में इस खास त्योहार में कुछ चीजों को करने की मनाही है खासकर गणेश मूर्ति खरीदते समय. ऐसे में आइए जानते हैं कि गणेश चतुर्थी पर कौन-सी वे चीजें हैं, जिन्हें नहीं करना चाहिए।

गणेश जी की मूर्ति खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें
  • सूंड की सही दिशा: मूर्ति लेते समय ध्यान दें कि गणेश जी की सूंड बाईं (left) तरफ मुड़ी होनी चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसी मूर्ति घर में सुख, शांति और समृद्धि लाती है। आप सीधी सूंड वाली मूर्ति भी चुन सकते हैं।
  • चूहा और मोदक: हमेशा ऐसी मूर्ति लाएं जिसमें गणेश जी का वाहन चूहा और उनके हाथ में लड्डू जरूर हो। ऐसी मूर्ति घर में रखने से करियर और व्यापार में तरक्की होती है।
  • मूर्ति का रंग: घर में सिंदूरी या लाल रंग की मूर्ति लाने से सफलता और उन्नति मिलती है। वहीं सफेद रंग की मूर्ति लाने से मानसिक शांति मिलती है और पैसों की तंगी दूर होती है।
  • बैठी हुई मुद्रा: घर के लिए हमेशा बैठे हए गणेश जी की मूर्ति ही खरीदनी चाहिए. बैठी हुई मूर्ति को घर में स्थायी सुख-समृद्धिका प्रतीक माना जाता है।
कैसी मूर्ति नहीं लेनी चाहिए?
  • टूटी हुई मूर्ति न लें: घर में कभी भी ऐसी गणेश जी की मूर्ति न लाएं जो कहीं से भी टूटी, चटक गई हो या जिसका कोई हिस्सा खंडित हो।
  • दाईं सूंड वाली मूर्ति से बचें: घर के लिए ऐसी मूर्ति बिलकुल न खरीदें जिसमें गणेश जी की सूंड दाईं (right) तरफ मुड़ी हुई हो, क्योंकि इनकी पूजा के नियम बहुत कठिन होते हैं।
  • फैंसी रूप वाली मूर्ति न लाएं: आज-कल बाजार में मिलने वाले फैंसी डिजाइन के बजाय, गणेश जी के पारंपरिक और प्राकृतिक रूप वाली मूर्ति ही घर लानी चाहिए।
  • केमिकल या प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्ति न लें: ऐसी मूर्तयों से बचें जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती हैं, हमेशा सिर्फ शुद्ध मिट्टी से बनी बप्पा की मूर्ति ही घर लेकर आएं। Ganesh Chaturthi 2026

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here