रायपुर। JCI रायपुर वामांजलि ने JCI Week 2026 की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने वाली पहल ‘Sustainable Sipping’ के साथ की। अभियान के तहत संस्था ने 4,577 स्टेनलेस स्टील बोतलों का वितरण एवं दान किया। इसका उद्देश्य लोगों को पुन: उपयोग योग्य बोतलों के इस्तेमाल के लिए प्रेरित करना और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के प्रति जागरूक करना रहा।
अभियान के दौरान हॉस्पिटल घड़ी चौक, जयस्तंभ चौक, मेकाहारा अस्पताल, फाफाडीह सहित विभिन्न बाजार क्षेत्रों में बोतलों का वितरण किया गया। इसका लाभ जरूरतमंद लोगों, सब्जी विक्रेताओं, ऑटो चालकों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और शासकीय अस्पताल में उपचाररत कैंसर मरीजों तक पहुंचाया गया।
कार्यक्रम में JCI India की नेशनल कोऑर्डिनेटर JC कृति अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके सहयोग और सहभागिता से अभियान को नई ऊर्जा मिली। कार्यक्रम में PD करीना, JC Week की PD तानु वर्धन, Co-PD महिमा साहू, अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता और सचिव सरिता पटेल सहित अर्चना, अनीता अग्रवाल, सुनीता मिश्रा, शिलू शर्मा, अनीता कनोजिया, डॉ. रैना, मंजू वर्मा, नमिता श्रीवास्तव, आरती शर्मा, प्रीति शर्मा, ज्योति जायसवाल एवं संस्था के अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की।
प्लास्टिक कम करने का दिया संदेश
JCI रायपुर वामांजलि ने अभियान के माध्यम से ‘Choose Reusable, Reduce Plastic, Live Sustainably’ का संदेश दिया। संस्था ने आमजन से दैनिक जीवन में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम करने और पुन: उपयोग योग्य वस्तुओं को अपनाने की अपील की।
संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए गए छोटे-छोटे प्रयास सामूहिक रूप से बड़ा बदलाव ला सकते हैं। ‘Sustainable Sipping’ के जरिए लोगों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने और स्वच्छ, हरित एवं टिकाऊ भविष्य के निर्माण में भागीदारी का संदेश दिया गया।






