सात दिवसीय जेसीआई सप्ताह मे भव्य श्याम भजन संध्या का आयोजन

0
7

सात दिवसीय जेसीआई सप्ताह मे भव्य श्याम भजन संध्या का आयोजन

रायपुर। जेसीआई रायपुर वामांजलि द्वारा आयोजित सात दिवसीय जेसीआई सप्ताह 2026 मे सफल एवं भव्य श्याम भजन संध्या के साथ वृंदावन हॉल, सिविल लाइन, रायपुर में किया गया। पूरे सप्ताह सामाजिक सेवा, जागरूकता, प्रशिक्षण, युवा नेतृत्व एवं सदस्यता विस्तार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर सेवा, नेतृत्व और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक डॉ. पुरंदर मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने जेसीआई सप्ताह के दौरान वामांजलि द्वारा किए गए विभिन्न रचनात्मक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए संस्था के प्रयासों को समाज एवं युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया।
कार्यक्रम में जेसीआई रायपुर वामांजलि की अध्यक्ष JC प्रियंका गुप्ता, सचिव JFM सरिता पटेल एवं चैप्टर इंचार्ज JC संगीता अनल की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम की प्रोग्राम डायरेक्टर JC दक्ष अग्रवाल रहीं और प्रोग्राम coordinator Jc hgf Anita agrawal रही
संपूर्ण जेसीआई सप्ताह के सफल संचालन एवं समन्वय की जिम्मेदारी Whole Jaycee Week Program Directors JC तनु बर्धन एवं JC महिमा साहू ने संभाली। उनके मार्गदर्शन एवं पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों से सप्ताहभर आयोजित सभी कार्यक्रम उत्साहपूर्वक एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
जेसीआई सप्ताह के अवसर पर आयोजित श्याम भजन संध्या में भक्तिमय वातावरण के बीच सदस्यों एवं अतिथियों ने भजनों का आनंद लिया और पूरे सप्ताह की सफलता का उत्सव मनाया। कार्यक्रम ने एकता, सेवा, संस्कार एवं सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का सुंदर संदेश दिया।
इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए TOYP Award से Mrs. Neha Shrishrimal को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में, Mrs. Shobhana Tamrakar को खेल के क्षेत्र में तथा Mrs. Kavita Dev, Founder – Millet Maa Cafe को व्यवसाय के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

वामांजलि की पूरी टीम ने जेसीआई सप्ताह को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ सामाजिक, सेवा एवं नेतृत्व गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
— जेसीआई रायपुर वामांजलि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here