मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सेवा संकल्प रथ को दिखाई हरी झंडी

0
8

रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सूरजपुर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सेवा संकल्प रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न विकासखंडों में पहुंचकर केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाएगा।

मंत्री राजवाड़े ने कहा कि सेवा संकल्प रथ के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी विकासखंड स्तर से गांव गांव तक पहुंचाई जाएगी, ताकि पात्र हितग्राही योजनाओं को समझ सकें और उनका लाभ लेने के लिए जागरूक हो सकें। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। रथ यात्रा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ लोगों को शासन की विकास यात्रा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here