रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुनील सोनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिवस एवं बतौर शासन प्रमुख 25 वर्ष पूर्ण करने पर बधाई देते हुए कहा है कि संवैधानिक प्रमुख के रूप में मोदी के 25 वर्षों का सफर राष्ट्र सेवा का अद्वितीय उदाहरण है। चाहे अधोसंरचना का विस्तार हो, डिजिटल इंडिया की क्रांति हो, या करोड़ों गरीबों को आवास, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत व मुफ्त अनाज की सुरक्षा देना—हर योजना ने आम नागरिक के जीवन को सुगम बनाया है।
भाजपा विधायक सोनी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा नई ऊँचाइयों पर पहुँची है। श्री सोनी ने जानकारी दी कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़ा, निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर और युवाओं व प्रबुद्धजनों के साथ संगोष्ठियाँ आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे सेवा कार्यों से जुड़कर प्रधानमंत्री श्री मोदी के विकसित भारत के विजन को सशक्त करें।






