सरजू बांधा के पुरखा उद्यान में दादा की स्मृति में पौत्र ने लगाए पीपल, बरगद,नीम, कदम और आम के पेड़

0
78

 

रायपुर ।पुरखा उद्यान सरजू बांदा मुक्तिधाम परिसर टिकरापारा में पौत्र राहुल चंद्राकर ने अपने स्वर्गीय केजू राम चंद्राकर दादा की स्मृति में बरगद ,पीपल ,कदम, आम और नीम के 5 पौधे लगाए ज्ञात हो कि सरजू बांध शमशान घाट विकास समिति के अध्यक्ष माधव लाल यादव के आह्वान पर कोई भी व्यक्ति या संस्था अपने प्रिय जन की स्मृति में परिसर में पौधारोपण कर सकता है इस हेतु उन्हें समिति के मोबाइल नंबर 9575003333 पर संपर्क करना होगा। पौधारोपण हेतु समिति के सदस्य राम यादव ने कॉलेज स्टूडेंट छात्रों को प्रेरित किया उक्त अवसर पर राहुल चंद्राकर ,राम यादव , शुभम ,विनायक,गोवर्धन, गणेश सिंह ,माधव लाल यादव आदि उपस्थित थे ।
उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में अध्यक्ष माधव लाल यादव ने दी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here