रायपुर। राजधानी रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर से 50 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने और धमकी देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक अज्ञात कॉलर ने फोन कर खुद को अमन साव गैंग का सदस्य बताया और ढेबर से 50 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की।
घटना के बाद एजाज ढेबर ने मामले की शिकायत कोतवाली थाना पुलिस से की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अज्ञात कॉलर की पहचान और धमकी के पीछे की वास्तविकता का पता लगाने में जुटी है। मामले में कॉल से जुड़े तथ्यों और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।






