CG News: पूजा में बिजी था गांव, सूनसान जगह पर ले जाकर 2 नाबालिग से हैवानियत, चुप रहने के लिए दिए 50 रुपए

0
8
CG News: पूजा में बिजी था गांव, सूनसान जगह पर ले जाकर 2 नाबालिग से हैवानियत, चुप रहने के लिए दिए 50 रुपए

CG News: बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से डरा देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल यहां 10 और 12 साल की 2 मासूम बच्चियों से बलात्कार की खबर सामने आई है। बता दें कि जब पूरा गांव विश्वकर्मा जयंती के दिन पूजा में बिजी था, तब इसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने दोनों बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाया। बताया जा रहा है कि, आरोपी दोनों बच्चियों को अपनी साइकिल पर बैठाकर खेत में ले गया था।

खेत में दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के अनुसार माहौल की व्यस्तता देखते हुए आरोपी ने मौके का फायदा उठाया। दोनों बच्चियों को खेत ले गया। खेत में आरोपी ने मासूमों से रेप किया। आरोपी ने दोनों बच्चियों को चुप रहने के लिए 50 रुपए दिए। वारदात के बाद बच्चियों ने अपने परिवार को पूरी बात बताई। बच्चियां काफी डरी सहमी लग रही थीं। परिजनों ने तत्काल गुंडरदेही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

किसी को नहीं बताने के लिए 50 रुपए दिए
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने दोनों बच्चियों को चुप रहने के लिए 50-50 रुपए दिए। बच्चियों को आरोपी ने बहला-फुसलाकर साइकिल में बिठाया था। उनके सामने अच्छा बनने का ढोंग किया था। हालांकि, बच्चियों ने घर जाकर परिजनों को वारदात की जानकारी दे दी। घटना के दिन मासूमों को खेत की ओर ले जाते समय गांव के कुछ लोगों ने उसे बच्चियों के साथ देखा था। बताया जा रहा है कि, गिरफ्तार आरोपी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।

24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
पूरे मामले में गुंडरदेही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी ललित ठाकुर को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। 19 सिंतबर को उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(2), 137(2) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here