शहीद भगत सिंह की जयन्ती 28 सितम्बर को एसआरपी चौक शंकर नगर के किनारे स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष नगर निगम संस्कृति विभाग द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित

0
43

रायपुर – शहीद भगत सिंह की जयन्ती दिनांक 28 सितम्बर 2022 बुधवार को 10ः30 बजे राजधानी शहर में एसआरपी चौक शंकर नगर के किनारे स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 3 के सहयोग से उन्हें सादर नमन करने पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया है। उक्त जानकारी नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के प्रभारी अधिकारी एवं अधीक्षण अभियन्ता श्री हेमंत शर्मा ने देते हुए बताया कि नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग द्वारा शहीद भगत सिंह की जयन्ती पर दिनांक 28 सितम्बर 2022 बुधवार को सुबह 10ः30 बजे राजधानी रायपुर शहर के एसआरपी चौक शंकर नगर के किनारे स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम हेतु आवश्यक साफ-सफाई, पुष्प, पुष्पमाला, फूलों की पंखुड़ियाँ आदि सहित अन्य सामान्य यथोचित व्यवस्था सुनिश्चित करवाये जाने हेतु नगर पालिक निगम रायपुर के सम्बंधित जोन क्रमांक 3 की जोन कमिश्नर श्रीमती कृष्णादेवी खटीक को निर्देशित किया गया है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here