पूर्ण वन्देमातरम् सामूहिक गायन से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर देवेन्द्र नगर

0
6

रायपुर। विद्या भारती छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवेन्द्र नगर, रायपुर में ‘नमामि भारतम्’ के तारतम्य में वन्देमातरम् के 150वें वर्षगाँठ के गौरवशाली अवसर पर 25 सितम्बर 2026 को प्रातः ठीक 11 बजे पूर्ण वन्देमातरम् का सामूहिक गायन श्रद्धा, उत्साह एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की राष्ट्रीय चेतना, राष्ट्रभक्ति, देशप्रेम एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुँचाना तथा समाज में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता की भावना को सुदृढ़ करना था। सामूहिक रूप से गाए गए वन्देमातरम् के स्वर से विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय  अरुण साव, उपमुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय श्री गणेश शंकर मिश्रा जी, उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ नीति आयोग एवं पूर्व आईएएस अधिकारी ने की। वहीं मुख्य वक्ता श्रद्धेय हनुमंतलाल जी महाराज, मुख्य पुजारी, श्रीराम मंदिर, रायपुर एवं राष्ट्रवादी चिंतक-विचारक ने अपने उद्बोधन से उपस्थित जनसमुदाय को राष्ट्रभक्ति एवं भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक त्रिपाठी जी, सचिव श्री संजय जोशी जी, समिति सदस्य श्री विजय पटेल जी एवं श्री लोकेश कावड़िया जी, संस्थान अधिकारी श्री विवेक सक्सेना जी, विद्यालय प्राचार्य श्री कैलाश कुमार तारक जी, विद्यालय के समस्त आचार्यगण एवं स्टॉफ, भैया-बहन, सम्मानीय अभिभावक बंधु-भगिनी तथा नगर के प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कुल 204 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही। सभी ने एक स्वर में पूर्ण वन्देमातरम् का सामूहिक गायन कर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं समर्पण व्यक्त किया।

यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम न होकर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता, भारतीय संस्कृति एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना को सुदृढ़ करने वाला प्रेरणादायी अवसर बना। विद्यालय परिसर में गूंजे वन्देमातरम् के स्वर ने उपस्थित सभी जनों में राष्ट्र के प्रति गौरव और कर्तव्यबोध की भावना को और प्रगाढ़ किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here